बेगुसराय, अक्टूबर 14 -- बखरी के मंदिरों में नवरात्र की रौनक Begusarai News: फोटो- बखरी के पुराना दुर्गा मन्दिर सिद्ध शक्तिपीठ में महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ बखरी। निज संवाददाता शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर बखरी व परिहारा के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नगर के पुराना दुर्गा मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ बखरी में चल रहे भव्य दुर्गा महाआरती में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो रहा है। मां दुर्गा के जयकारों और ...