बेगुसराय, जुलाई 26 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से करीब दो हजार की आबादी सरकारी पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद मंजू भूषण साह ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अविलंब आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग की है। कहा गया है कि वार्ड में बड़ी संख्या में छह वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं निवास करती हैं। बावजूद इसके पूरे वार्ड में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं है। इससे बच्चों को पूरक पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, टीकाकरण समेत अन्य सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्षद ने बताया कि इस संबंध में 29 अगस्त 2024 को भी आवेदन दिया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ...