Begusarai News: बखरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बखरी। काली पूजा एवं मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बखरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व मेला समिति के सदस्यों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि काली पूजा व मेला के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा मेला के दौरान प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। मौके पर इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.