Begusarai News: फोन नहीं उठाते हैं पूछताछ कार्यालय के कर्मी
बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे पूछताछ कार्यालय के कर्मियों द्वारा फोन नहीं उठाने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी स्थिति दूर-दराज के रेलयात्रियों को भुगतनी पड़ रही है क्योंकि ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलने की सूरत में उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुंचने की विवशता बन जाती है। यह सिलसिला लगातार जारी है। सुधा कुमारी, विनय सिंह, मिथिलेश कुमार, बबिता देवी आदि यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के लिए फोन नहीं उठाया जाता है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में डीसीआई चुनचुन कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: उपरगामी पुल बना परेशानी का सबब यह भी पढ़ें- Begusarai News: बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.