Begusarai News: फोटोग्राफर को चाकू मार किया घायल
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में गंगा तट पर शुक्रवार को एक फोटोग्राफर को चाकू मार घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि फोटोग्राफर सीतामढ़ी जिले के भासर गांव निवासी विनोद कुमार साह सिमरिया गंगा तट पर फोटोग्राफी का कार्य करता है। इसी दौरान मधुबनी जिले के ब्रह्मपुर गांव के बैजनाथ कुमार कामत से किसी बात को लेकर उसकी कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान अभियुक्त ने अचानक अपने पास रखे चाकू से विनोद पर हमला कर दिया। चाकू विनोद के हाथ में लगी है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। चकिया थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजने की प्रकिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.