बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद के इलाकों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल जाता है। इस कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। नगरवासियों द्वारा मच्छरों से बचाव के लिए अपनी तरफ से हर तरह का प्रयोग किया जा रहा है। बरौनी नगरवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से पूरे इलाके में फॉगिंग कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...