बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बीहट। सावन की चौथी सोमवारी पर कई शिवालयों में रूद्राभिषेक तथा विशेष शिव पूजन का कार्यक्रम हुआ। बीहट विश्वनाथ मंदिर में पीठासीन आचार्य राजकिशोर शरण जी महाराज के द्वारा मिट्टी के घड़े से दूध, ईख रस, फल रस तथा गंगाजल से अभिषेक के उपरांत शिवलिंग का फूल व बेलपत्र से आकर्षक तथा मनमोहक शृंगार किया गया। बीहट हरिहर बाबा मंदिर में पंडित शिवकुमार पाठक के द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। बीहट इब्राहिमपुर स्थित इन्द्रपुरी ठाकुरबाड़ी में विशेष महादेव शृंगार पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिने कलाकार अमिय कश्यप, निरंजन कुमार के भक्ति भजन पर लोग झूमते नजर आये। पांडव कुमार ने बताया कि बीहट के इन्द्रपुरी ठाकुरबाड़ी की स्थापना कीर्तन सम्राट स्मृतिशेष उनके दादा जी विंदेश्वरी सिंह ने की थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...