बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- विक्रेताओं ने एसडीएम से की शिकायत Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। फुटकर दुकानदार एवं सब्जी-फल विक्रेता संघ एवं एटक के सदस्यों ने एसडीएम से मिलकर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाने की शिकायत की। लोगों की शिकायत सुनने के बाद स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन एसडीएम के द्वारा दिया गया। इससे पहले सब्जी व फल विक्रेताओं ने रामेश्वर भवन में जुटकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मो कासिम ने की। बैठक के बाद लोगों ने आवेदन के साथ एसडीएम से मिलकर नगर प्रशासन की मनमानी की शिकायत की। दरअसल पिछले कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद प्रशासन के द्वारा जहां तहां ठेले व खोमचे लगाकर फल और सब्जियां बेचने वालों के विरूद्ध जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी के आलोक में पीड़ित विक्रेताओं ने बताया कि नगर प्रशा...