बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: गढ़हरा (बरौनी)। बरौनी के ठकुरीचक स्थित कार्यालय में शनिवार श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंधीर कुमार साह ने दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को तहे दिल से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नाना पाटेकर का अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपने राष्ट्र प्रेमी डायलॉग और कड़क आवाज से फ़िल्मों में जान डाल दिया करते थे।उनकी फिल्म तिरंगा, वज़ूद, यशवंत, कोहराम आदि फिल्में यादगार और जीवंत रहेगी। मौजूद अतिथियों ने उनके तैलीय चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मनोज मल्लिक, चंदन कुमार, अरविंद मल्लिक, गणेश महतो, विजय शर्मा, अरुण जहांपुरी, संतोष पासवान आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...