बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। परिहारा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने थाना में आवेदन देकर पड़ोस के कुछ लोगों पर बेटी को गायब करने और फोन कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी परिहारा निवासी चंदन कुमार पंडित की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी तीन वर्षीया पुत्री आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौटने के दौरान रास्ते से लापता हो गई। कुछ देर बाद एक फोन आया, जिसमें बच्ची को छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपये की मांग की गई। काफी विनती करने के बाद कथित कॉल करने वाला 10 हजार रुपये लेने पर तैयार हो गया।

बच्ची की सुरक्षित वापसी इसी बीच कुछ देर बाद बच्ची सकुशल घर लौट आई जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद महिला ने...