Begusarai News: फर्जी शिक्षक मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता फर्जी शिक्षक से जुड़े मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राजीव रंजन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित वीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय का पुत्र है। पुलिस ने उसे वीरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया थाना कांड के तहत आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेज के इस्तेमाल, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धारा लगाई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.