बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: बेगूसराय। जिले के जाने-माने शास्त्रीय संगीत के विद्वान शिक्षक प्रो. बलभद्र झा के निधन पर मंगलवार को महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय में शोकसभा की गई। शिक्षकों ने मौन धारण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षा एवं संगीत के क्षेत्र में यह जिले के लिए अपूर्णनीय क्षति है। महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अमित, प्रो. नवल किशोर झा, प्रो. कन्हैया कुमार, प्रो. रविंद्र ठाकुर, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. शीला कुमारी पासवान आदि ने प्रो. बलभद्र झा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...