बेगुसराय, जुलाई 7 -- Begusarai News: भगवानपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की त्रैमासिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। शिक्षा विभाग के निर्देश पर इस बार भी सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल से डाउनलोड करवाए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शुरू हुई कक्षा 1 से 8 तक की त्रैमासिक परीक्षापरीक्षा में भागीदारी परीक्षा को लेकर स्कूलों में सुबह से ही चहल-पहल रही। बच्चों ने भी परीक्षा में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कक्षा 1 और 2 के छोटे बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई। शिक्षकों ने बच्चों से सवाल पूछकर उनका मूल्यांकन किया। कक्षा 3 से 8 तक के कक्षाओं के छात्रों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। बच्चों ने निर्धारित समय में प्रश्नों के उत्त...