Begusarai News: प्रारंभिक कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षा को दें बढ़ावा
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: गढ़पुरा। प्रखंड स्थित कॉम्प्लेक्स संसाधन केन्द्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुनही में संकुल समन्वयक हरिमोहन प्रसाद राय की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्ग 1, 2 व 3 के सभी नामित शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना था। संकुल समन्वयक ने कहा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा की नींव प्राथमिक स्तर पर ही पड़ती है। यदि नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी मजबूत होगा। इसलिए सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को रोचक और सरल तरीके से पढ़ाएं। बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान और रटने की प्रणाली से बाहर निकालना होगा। बच्चों को खेल-खेल में, गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाना होगा ताकि वे सहज रूप से सीख सकें।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.