Begusarai News: प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर में रंग-रोगन व मरम्मत कार्य शुरू
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: गढ़पुरा। शिक्षा विभाग की ओर से संचालित मिशन कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर में विद्यालय भवन के रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विश्वनाथ शाह ने विधिवत रूप से इस कार्य का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय भवन को आकर्षक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। मौके पर प्रधान शिक्षक संजय सुमन, रितेश कुमार, पपलू कुमार, राहुल कुमार, सुरेश रजक, दिलीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ से पहले स्कूलों में कायाकल्प का काम पूरा करें एचएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.