Begusarai News: प्राथमिक विद्यालय डीह टोला सिहमा का रास्ता किया बंद
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीह टोला सिहमा का रास्ता भूस्वामी के द्वारा बांस बल्ला लगाकर बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना विगत सप्ताह अंचलाधिकारी छौड़ाही, अनुमंडल अधिकारी मंझौल, जिला अधिकारी बेगूसराय को लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी के द्वारा की गई है। किंतु कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं किये जाने से छात्र-छात्राओं के आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें चारों तरफ निजी भूमि है बीच में विद्यालय संचालित है। भूस्वामी के द्वारा गाली गलौज कर रास्ता से जाने पर धमकी दी जा रही है। विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने जिला अधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.