बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के झराही प्राणपुरा गांव निवासी स्व. राम सुंदर पासवान का पुत्र फुलेना पासवान को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जेल भेजने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...