Begusarai News: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से आश्रित को मिले दो लाख रुपये
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: मटिहानी। बिहार ग्रामीण बैंक की मटिहानी शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत स्वर्गीय इंदु देवी के आश्रित पंकज महतो को दो लाख रुपये की बीमा राशि उपलब्ध कराई गई। रामपुर मटिहानी निवासी इंदु देवी, पति पंकज महतो, का बीमारी के कारण निधन हो गया था। वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी हुई थीं। इंदु देवी के निधन के बाद उनके आश्रित पंकज महतो ने बीमा राशि के लिए आवेदन दिया था। शाखा प्रबंधक भानु कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय कुमार के मार्गदर्शन में नामित के खाते में दो लाख रुपये की बीमा राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कराई। इस संबंध में बिहार ग्रामीण बैंक, बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.