बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: गढ़पुरा। स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 17 अगस्त तक सभी पंचायतों के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक में बीडीओ ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को तिरंगा खरीदने और उसे सम्मान के साथ फहराने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- सहरसा: 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रभातफे...