बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में शुक्रवार को को अखिल विश्व गायत्री परिवार व हिंदुस्तान प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में राज्य स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान दसवीं के छात्र अंशराज तथा अक्षतराज को प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने इन विद्यार्थियों को क्रमशः एक हजार रुपए, सात सौ रुपए के साथ प्रशस्ति-पत्र, स्मृतिचिह्न तथा ज्ञान वर्धक पुस्तकें प्रदान की। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही हिंदुस्तान प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा द्वितीय के छात्र दिव्यांश कर्ण क...