Begusarai News: प्रतियोगिता बनाती है बेहतर: एच रहमान
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रतिभा को निखारने और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड एक बेहतर मंच है। ये बातें गढ़़पुरा के प्रसिद्ध शिक्षाविद एच रहमान ने कहीं। मंगलवार को गढ़पुरा प्रखंड के प्रतिष्ठित पीआरएनएस बालिका उच्च विद्यालय गढ़पुरा में हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर एक प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़पुरा पंचायत की मुखिया इंदू देवी व रहमान कम्पटीशन कोचिंग के डायरेक्टर एच रहमान ने संयुक्त रूप से छात्राओं की मदद के लिए आगे आए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, उनके ज्ञान के स्तर को परखती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। इस अवसर पर शिक्षक कुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.