Begusarai News: प्रतिमा स्थापना के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: बीहट। वारदोली शताब्दी समारोह समिति के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर उन्हें स्मार पत्र सौंपा। समिति के सदस्यों ने सिमरिया गोलंबर पर बिहार भूषण स्वतंत्रता सेनानी रामचरित्र सिंह तथा औंटा गोलंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को उक्त दिशा में अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समिति के अध्यक्ष पीयूष कुमार, राहुल कुमार, चन्द्रशेखर सिंह, रामनारायण सिंह, रामनिवास सिंह, रामकृष्ण समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.