बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत 01 वार्ड नंबर 05 के युवक प्रणय हत्याकांड में पुलिस ने एक संदिग्ध को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से उठा लिया है। गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि बेगूसराय पुलिस द्वारा जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपी मंझौल थाना कांड संख्या 115/26, धारा-103(1)/303(2) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त मो. जमशेद, पिता स्व. मो बारिक, साकिन- मंझौल-01 कमला, वार्ड नं.-11 को हिरासत में लिया गया है। विदित हो कि 15 अगस्त की रात इस गरीब परिवार पर कहर टूट पड़ा। मृतक प्रणय के पिता उमा पासवान ने बताया कि उनका ...