बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- मटिहानी में प्रखंड स्तरीय कला उत्सव Begusarai News: मटिहानी। मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बदलपुरा के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कला उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य विद्यालय लवहरचक के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, पूर्व बीआरपी मनोज कुमार पिंकू, पूर्व बीआरपी कृष्णदेव पासवान, प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, संगीत शिक्षिका कविता कुमारी, वंदना कुमारी, उदय पंडित एवं मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने की, जबकि मंच संचालन बागडोव मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार पिंकू ने किया। पंकज कुमार राय ने कहा कि शिक्षा के साथ संगीत, खेल, चित्रकला एवं अन्य कलात्मक विधाएं विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एकल गीत में उच्च विद्यालय र...