Begusarai News: प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: मंझौल। प्रखंड कृषि कार्यालय चेरिया बरियारपुर में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख रीना देवी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा सभी खाद दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दर पर ही करें। निर्धारित दर से अधिक पर खाद बिक्री करने की शिकायत मिलने पर जांचोंपरांत संबंधित खाद दुकानदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निगरानी समिति के सदस्य अनमोल सरण,सांसद प्रतिनिधि, खाद दुकानदार, कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार, चिन्म्य पराशर, प्रखंड कृषि प्रबंधक मोहन कुमार, किसान सलाहकार समेत विभाग के कर्मचारी गण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.