Begusarai News: प्रकृति, पर्यावरण व इतिहास की दी जानकारी
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: नावकोठी निज संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय, नावकोठी के इको क्लब के तत्वावधान में बुधवार को नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रकृति एवं पर्यावरण का व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं ने नावकोठी काली मंदिर परिसर और बूढ़ी गंडक नदी तट का अवलोकन किया। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका भी शामिल हुए। शिक्षिका प्रेरणा कुमारी ने विद्यार्थियों को बूढ़ी गंडक नदी में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की मछलियों एवं जलीय जीव-जंतुओं की जानकारी दी। शिक्षिका अंजलि कुमारी ने पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी दी। मंदिर परिसर में मौजूद ग्रामीण सरोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Au...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.