बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। सबदलपुर गांव में मंगलवार की रात पानी भरे पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम की मदद से उसका शव पोखर से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव निवासी 31 वर्षीय बिट्टू कुमार के रुप में की गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक पोखर के किनारे टहल रहा था। इसी क्रम में फिसल कर पोखर में जा गिरा। जब तक लोगों को कुछ पता चलता, तब तक डूब चुका था। इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...