बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज श्रीकृष्ण कुमार के इलाज के दौरान पैर में गत्ते (कार्टून) लगाए जाने से संबंधित समाचार एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई।

जांच के परिणाम रेफरल अस्पताल मंझौल में प्रतिनियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव प्रियदর্শी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें मूल पदस्थापन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर बसवन में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। उनसे कृत लापरवाही से संबंधित स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जांच के क्रम में यह बताया गया कि अस्पताल में स्पलिंट उपलब्ध नहीं रहने के कारण आपात स्थिति में मरीज के पैर को स्थिर रखने के उद्देश्य से ...