Begusarai News: पैक्स में कार्यकारी प्रबंधक पद के लिए आवेदन 28 से
बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड में कार्यकारी प्रबंधक के चयन को लेकर आम सूचना जारी की गई है। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि कार्यकारी प्रबंधक पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर से 05 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदक का चेरियाबरियारपुर पैक्स का सदस्य नहीं होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरियन नियुक्ति में अभ्यर्थियों को उम्र में 10 साल की छूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.