बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक पपरौर पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर राय के संयोजकत्व में रविवार की शाम पपरौर में हुई। बैठक में बरौनी प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष संघ के गठन को लेकर विमर्श किया गया। पुराने पैक्स अध्यक्षों ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को कामकाज को लेकर जरूरी टिप्स दिए। पैक्स अध्यक्षों ने सभी पैक्सों में गोदाम निर्माण की मांग की तथा पैक्स के जरिये किसानों को उवर्रक, बीज, उपलब्ध कराने की मांग की। पैक्सों को हर्ल कारखाना से सीधे यूरिया देने की मांग की ताकि किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध हो सके। मौके पर कौशल किशोर, नरेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रामानुज सिंह, विपुल कुमार, पुनपुन कुमार, राजीव यादव, संजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार समेत अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे। यह भी प...