Begusarai News: पूछताछ कार्यालय से नहीं मिल रही समुचित सुविधा
बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने पूछताछ कार्यालय को यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रेलकर्मी के बजाय निजी संवेदक के हवाले कर दिया है। बावजूद स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन लगातार व्यस्त रहने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। सबसे विकट स्थिति दूरदराज के रेलयात्रियों के समक्ष बनी रहती है क्योंकि ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलने से उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुंचने की विवशता बन जाती है। यह सिलसिला लगातार जारी है। यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के लिए फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है। इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है। इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.