Begusarai News: पुलिस ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, संचालक गिरफ्तार
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। अरवा पंचायत के चकरार बहियार में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी शराब बना रहे एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि पुलिस को अरवा पंचायत के अरवा चकरायर गांव में देसी महुआ शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 45 लीटर कच्चा शराब विनष्ट करते हुए 3 लीटर महुआ शराब के साथ स्वर्गीय योगेंद्र दास के पुत्र अर्जुन दास को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने विशनपुर पंचायत में शराब पीने के आरोप में स्थानीय निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र मंतोष कुमार व कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के घुसकी गांव निवासी रूपलाल राय के पुत्र सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.