बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 में शुक्रवार को बछवाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर राम खेलावन पासवान के पुत्र शिवचंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बछवाड़ा थाने में दर्ज एक मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था। उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...