Begusarai News: पुलिस ने दो इश्तेहार वारंटी को किया गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी पुलिस ने दो इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी डफरपुर के विजय कुमार सिंह तथा महेशवाड़ा के संजीत कुमार है। विजय सिंह पर थाना कांड संख्या 85/2004 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला तो संजीत कुमार थाना कांड संख्या 114/11 के तहत कांड अंकित था। लंबे समय से दोनों फरार थे। कोर्ट ने इनके विरूद्ध इश्तेहार वारंट जारी किया था। इश्तेहार चिपकाने के क्रम में दोनों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त एस आई बिपिन कुमार ओझा, अबोध कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, ठाकुरगंज पुलिस ने दबोचे दो फरार वारंटी
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.