Begusarai News: पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में रामदेव राय को दी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बेगूसराय। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदेव राय जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया। मौके पर कांग्रेस संगठन महासचिव हारून रशीद खान, रामानंद सिंह, राम स्वार्थ साह, रामानंद सिंह, मोहम्मद यूनुस, नरेश राय, सुरेश पासवान शांति देवी, खुर्शीद खान, अशोक सिंह, देवकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष बेगूसराय राम नरेश सिंह, सुरेंद्र साह, श्री महेंद्र तांती, अनिल लाल रजक, रवि भूषण, सुनील सहनी, रामलगन राय, बालेश्वर महतो, नंदकिशोर सिंह आदि थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.