बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 26 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 22 सितंबर को होना था। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किया है। संगोष्ठी की थीम 'निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना' रखी गई है। इसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के साथ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा। विभाग ने पीटीएम को केवल औपचारिक बैठक के रूप में नहीं, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनाने का निर्देश दिया है। अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने, बच्चों की उपलब्धियों और प्रतिभाओं को साझा करने तथा घर पर बच्चों की पढ़ाई...