बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। पिपरादेवस बाबा स्थान के समीप पिपरादेवस-पकठौल सड़क पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक के टायर से गिट्टी छिटककर एक वृद्ध के सिर में लगा और इससे उक्त वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी पिपरादेवस के बिनो यादव को डायल 112 की पुलिस ने बरौनी पीएचसी लाकर इलाज कराया। स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने सड़क निर्माण को लेकर करीब पांच महीने पूर्व रोड को खोद दिया है लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जर्जर सड़क की वजह से आये दिन लोग उक्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों के चलने पर सड़क से धूल तथा गिट्टी उड़ने से सड़क किनारे बसे लोगों को परेशानी हो रही है। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन समेत अन्य...