Begusarai News: पिटाई से जख्मी युवक की इलाज के क्रम में मौत
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- मारपीट के बाद घायल युवक की मौत Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत वार्ड संख्या 10 में पिटाई के कारण जख्मी एक युवक की घर पर ही इलाज के क्रम में गुरुवार की रात में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदेव पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर उसका अपने ही मुहल्ले के कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हीं लड़कों ने गांव में ही बूढ़ी गंडक नदी बांध के पास अमित को अकेला पाकर बुरी तरह पीट दिया था। आरोपितों ने पिटाई के बाद उसे जख्मी हालत में ही नदी किनारे फेंक दिया और सभी आरोपित वहां से भाग गए। बाद में जब उसे होश आया तो किसी तरह वह घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस बीच सामाजिक स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.