Begusarai News: पिकअप वैन के धक्के से साइकिल सवार जख्मी
बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर मिर्जापुर गांव के निकट सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जख्मी की पहचान बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी मो. लुकमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मो. लुकमान अपने घर से किसी काम से साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन उसे ठोकर मार कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.