बेगुसराय, सितम्बर 14 -- Begusarai News: लाखो, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर स्थित पावर हाउस परिसर में शुक्रवार को बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से बरौनी-2 फीडर से जुड़ा पावर ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मियों की टीम पावर हाउस परिसर में मेंटेनेंस कार्य के साथ हाई वोल्टेज लाइन के आसपास फैली पेड़ों की टहनियों की छंटाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली के तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने स्विचयार्ड को भी अपनी चपेट में ल...