बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय। शहर के पावर हाउस चौक के समीप स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गयी। गांधी जी की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद शहर में इसकी चर्चा जोर पकड़ने लगी। बाद में जानकारी मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची व क्षतिग्रस्त मूर्ति को सीधा कर सदर एसडीओ को जानकारी दी गयी। थाना में इस मामले में एक सानहा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक लड़का मूर्ति के पास जाता है। जैसे ही वह गांधी जी के गले से फुल माला हटाना चाहता है कि मूर्ति झूक जाती है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...