Begusarai News: पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में गुरुवार को पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मल्हीपुर निवासी भरोसी रजक के 46 वर्षीय पुत्र मनोहर रजक के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि जिस गड्ढे में उसका शव मिला, वहां पास में ही उसका शौचालय भी है। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया। आशंका जतायी जा रही है देर रात शौच या लघुशंका निवृत्ति के लिए जाने के क्रम में पानी भरे गड्ढे में डूब गया हो। सुबह जब वह नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। इसी क्रम में गड्ढे में गमछा दिखा। इसके बाद गड्ढे में खोजा गया तो उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.