Begusarai News: पाइप लदे वाहन से 1035 लीटर शराब बरामद
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 किनारे सागी नारायणपुर चौक के समीप लावारिस खड़े एक टाटा 407 वाहन से 1035 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस वाहन पर लोहे की पाइप लदी थी जिसके नीचे छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई थी। इस गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पाकर जब नारायणपुर गांव के समीप उक्त वाहन की पुलिस ने तलाशी ली तो इसमें लोहे की पाइप के नीचे छिपाकर रखी गई 1035 लीटर ओल्ड हैवी विस्की मिला। शराब लदे ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की आहट मिलने के बाद चालक, खलासी एवं धंधेबाज गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.