Begusarai News: पांच माह बाद अपहृता बरामद, कोर्ट में प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा
बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में पांच माह बाद युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद युवती को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में दिए गए बयान में युवती ने अपनी स्वेच्छा से प्रेमी के साथ शादी करने और उसी के साथ रहने की इच्छा जताई। मिली जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती गत 29 मई को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कथित अपहरण के मामले में युवती को युवक के घर से बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में एसआई पूनम कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.