Begusarai News: पहसारा से बाइक ले उड़ा चोर
बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: नावकोठी। पहसारा वार्ड संख्या 06 में दरवाजे पर लगी बाइक चोरी कर ली गई है। पीड़िता अशोक ठाकुर की पुत्री कोमल ने थाने में लिखित शिकायत की है। उसने बताया कि वह अपने पति राम सगुन ठाकुर के साथ बाइक बीआर 09 जेड 9250 से मायके पहसारा आई थी। घर के सामने बाइक लगायी गई थी। 07 जुलाई की सुबह जागने के बाद बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.