Begusarai News: पहसारा पश्चिम में बिजली कटौती से आक्रोश
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: नावकोठी,निज संवाददाता। पहसारा पश्चिम पंचायत में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। दिनभर बार-बार बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि कभी भी लगातार दो घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उमस व प्रचंड गर्मी में लगातार बिजली गुल रहने से घरों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि मेंटेनेंस या तकनीकी कार्य के कारण आपूर्ति बाधित की जा रही है तो इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए। अचानक घंटों बिजली काट दिए जाने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल की व्यवस्था से लेकर घरेलू उपकरणों के संचालन तक में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.