बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। कृषि और पशुपालन पर निर्भर छौड़ाही प्रखंड के पशुपालक किसानों के लिए आज भी एक अदद सरकारी पशु अस्पताल भवन का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। करीब दो लाख आबादी वाले प्रखंड के दस पंचायतों के पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए सरकारी स्तर पर पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।वर्तमान में प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल पुराने सांवत पंचायत भवन के एक कमरे से संचालित हो रहा है। ऐसे में दूर-दराज के गांवों के पशुपालकों को समय पर इलाज और जरूरी पशु चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है।मजबूरी में उन्हें निजी पशु चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है।

पशु चिकित्सा की कमी छौड़ाही बाजार स्थित सांवत पंचायत भवन परिसर में संचालित प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल में एक पशु चिकित्सक की तैनाती है। यहां सरकारी टीकाकरण सहित विभागीय अभि...