बेगुसराय, सितम्बर 10 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के पबड़ा पंचायत में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय भव्य श्री गणेश महोत्सव को लेकर तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। 14 से 16 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे पंचायत में भक्ति और उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में 15 से होगा गणेश महोत्सवत्योहार की बैठक महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से सफल बनाने को लेकर गुरुवार को युवा उत्सव मंच पबड़ा के तत्वावधान में पबड़ा घाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने की। इस बैठक में गांव के सम्मानित अभिभावकों एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में गणेश महोत्सव के दौरान होने वाले पूजा-पाठ, मेला,...