बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: बेगूसराय। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा पौधारोपण कर किया गया। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की उपयोगिता, जैव विविधता एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व ...