बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: फोटो- बखरी के परिहारा में दुर्गा महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाव बखरी। निज संवाददाता शारदीय नवरात्र पर परिहारा स्थित पुरानी दुर्गा स्थान में बनारस की तर्ज पर भव्य महाआरती किया जा रहा है। 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले महाआरती में प्रसिद्ध पंडित राघव झा के नेतृत्व में बनारस के विद्वान पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की महाआरती कर रहे हैं। महाआरती को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाआरती के दौरान शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की अलौकिक छटा से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठता है। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता: स्वर्ण दुर्गा मां के दरबार में भक्त चढ़ाते हैं आभूषण स्वर्ण नाम से प्रसिद्ध है प्रखंड अन्तर्गत नयागा...